गोपालगंज

गोपालगंज के सहदुल्लाहपुर मठिया में नाबालिग लड़की का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

गोपालगंज में 16 वर्षीय नाबालिग की पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला नगर थाना के सहदुल्लाहपुर मठिया गांव का है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। पिंकी अपने मामा के घर सहदुल्लाहपुर में रहकर उनलोगों के लिए खाना बनाती थी। और कई वर्षों से यही रह रही थी।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग पिंकी कुमारी बरौली के बतरदेह गांव के रहने वाली है। मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पिता घर छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद उसकी माँ भी अपने पति को खोजने के लिए नेपाल चली गई थी। जिसकी वजह से घर में अकेली पिंकी अपने मामा के घर रह रही थी। वह अपने मामा के घर रहकर खाना बनाती थी।

मृतिका के नानी चम्पा देवी के मुताबिक वह अपने घर से कल बाजार के लिए गई थी। बाजार से फल खरीदने के बाद वह देर शाम तक घर वापस नही लौटी थी। वह शाम से ही लापता हो गई थी। आज सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुचे रिश्तेदारों ने उसकी पहचान पिंकी कुमारी के रूप में की।

स्थानीय लोग नाबालिग की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की बात कर रहे हैं।

बरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!