गोपालगंज

गोपालगंज: चुनाव में सही लोगो को नही मिला टिकट, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में है नाराजगी

गोपालगंज में बिहार कांग्रेस संगठन को उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी। जब कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही आपस में हंगामा करने लगे। और एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करने लगे। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी नेताओं पर पक्षपात करने, चुनाव के दौरान गलत नीतियों की वजह से दूसरे दल के नेताओं को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगा रहे थे।

दरअसल आज रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गोपालगंज सर्किट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए पटना से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास सहित कई पार्टी के आलाकमान यहां पहुंचे हुए थे। इसी बैठक में स्थानीय जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता भी मौजूद थे। निर्धारित समय से यहां पर बैठक शुरू होने वाला था। इसी दौरान ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी के सामने ही पार्टी नेताओं पर कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने सहित जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नही देने का आरोप लगाने लगे। पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में दूसरे दल के टिकट पर दूसरे नेताओं को जबरन थोपने का आरोप लगाया। और उसके साथी पार्टी के प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव में साथ नहीं देने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप की वजह से बैठक में हंगामा हो गया। और कार्यकर्ता बैठक छोड़कर जाने लगे।

गोपालगंज कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमूल्य रत्न जुबानी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी संगठन के फैसले को लेकर नाराज हैं और इसी को लेकर के आपस में झगड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। वही कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे है। उन्हें दरकिनार कर रहे हैं। हंगामा और झगड़े के दौरान पार्टी के

वहीं इस मामले में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि गोपालगंज में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है और बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान सही लोगों को टिकट नहीं दिया गया। जिसको लेकर भी कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी और संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। लेकिन इस हंगामे ने कांग्रेस की अंदरूनी झगड़ो को एक बार फिर सतह पर ला दिया है। जो सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!