गोपालगंज

गोपालगंज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन कर महिलाओं को किया गया जागरूक

गोप्लागंज के पंचदेवरी प्रखंड में महिलाओं व बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर प्रखंड के मचवां में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शाइनिंग साल्स ट्रस्ट के द्वारा किया गया था। उक्त शिविर में महिलाओं व बालिकाओं को उनके निजी देखभाल व स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक जानकारी दी गयी।

शिविर के माध्यम से संस्था की सब्या जायसवाल ने गांव की महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से निजात पाने हेतु कई विन्दुओं से अवगत कराया। अपने व्यक्तिगत दिनचर्या के दौरान साफ-सफाई रखने सहित कई टिप्स बताये गए। शिविर में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को ट्रस्ट के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगों से स्वच्छ रहने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

उक्त मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन राहुल सिन्हा, सिद्धि वाला सिंहा, स्मार्ट मूव एकेडेमी से गुड़िया सिंह, तूहीना अस्थाना, गीता मुर्मू, अमृता माथुर, निवेदिता, प्रमिला, जिन्नत, प्रिया, अमीषा सहित संस्था के कई लोगो द्वारा जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!