गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में ज़मीनी विवाद में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के रामदास बगही में 2 दिसंबर को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 5 लोग घायल हुए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज लखनऊ में चल रहा था। जिसमें इलाज के दौरान रामपुनीत मिश्र की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। वहीं रविवार की सुबह मृतक का शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घर में चित्कार मच गई। शव को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार मिश्र अपने ही पट्टीदार जलेश्वर मिश्र सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रामपुनीत मिश्र एवं सुखदेव मिश्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को रामपुनीत मिश्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिजनों के साथ साथ गांव वाले भी गमगीन हो गए। वहीं दूसरे घायल सुखदेव मिश्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रविवार को मृतक रामपुनीत मिश्र का शव घर पहुंचते हीं कोहराम मच गया। चारों तरफ रुदन क्रंदन मच गई।वहीं मृतक के शव को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का और दो लड़कियां है। वही एक बच्ची अभी गोद में है।पत्नी एवं बच्चों के रुदन को देख ग्रामीणों के भी आंखों में आंसू आ जा रहे थे।

मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थे। वे आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने व दोषियों को  कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन सभी अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जिससे प्रशासन के हाथ अभी खाली नजर आ रहे हैं।

इस मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!