गोपालगंज

गोपालगंज सदर सीओ ने शहर में चलाया मास्क जांच अभियान, बिना मास्क पहने 26 लोगों से वसूला जुर्माना

गोपालगंज में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। बिना मास्क पहने शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं। इस दौरान शहर में निकलने वाले लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों को सबक सिखाने के लिए अभियान शुरू किया है।

सोमवार को सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने शहर में मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के पोस्ट ऑफिस चौक व मौनिया चौक पर बिना मास्क पहने मिले लोगों को पकड़ कर सड़क पर ही जमकर फटकार लगाई। साथ ही कई लोगों को बीच सड़क पर ही उठक बैठक कराया। बिना मास्क पहने मिले 26 लोगों से 1300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!