गोपालगंज पहुंचे सारण रेंज के डीआईजी, मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
गोपालगंज के मीरगंज में बुधवार पहुंचे सारण रेंज के डीआईजी ने मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने फाइल को अपडेट करने व लंबित कांडों की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु के अलावा अन्य पदाधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया।
मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले जिले के विभिन्न पुलिस पदाधिकारी पर विशेष नजर रखने को कहा।
इस दौरान मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी अन्य पुलिस पदाधिकारियों मनोज कुमार सिंह रामेश्वर प्रसाद विशंभर पासवान विमल कुमार इंद्राणी झा आदि थे।