गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के युवक की दिल्ली में काम करने के दौरान मौत, परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान हो गयी। मृत युवक पंचदेवरी प्रखंड के भाठवां गांव निवासी राजेंद्र यादव का 19 वर्षीय बेटा व्यास यादव था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यास दिल्ली के गाजियाबाद एक मूर्ति में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को काम करने के दौरान ऊपर से लोहे का रॉड उसके सिर पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। कंपनी में काम कर रहे अन्य मजदूरों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ब्यास के परिजनों को मौत की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सभी परिजन उसे लाने के लिए रविवार की देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मौत की खबर के बाद मां उषा देवी, पिता राजेंद्र यादव, भाई कृष्णा यादव, अजय यादव, धनपत यादव, सचिन यादव, सत्येंद्र यादव, बहन काजल कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार व्यास का शव मंगलवार की देर शाम तक गांव पहुंचेगा। इधर उसकी मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि व्यास परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!