गोपालगंज

गोपालगंज जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितो का आकड़ा किया जारी, 98 हजार परिवार बाढ़ से है प्रभावित

गोपालगंज में जिला प्रशासन के द्वारा जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक जिले में 98 हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित है। जिसमे करीब 90 हजार लोगो के जीआर राशि के लिए उनके अकाउंट को अपडेट कर दिया गया है। जिसमे करीब 62 हजार लोगो के खाते में 6 हजार रूपये की दर से 37 करोड़ 20 हजार रूपये ट्रान्सफर किये जा चुके है। डीएम अरशद अजीज के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बाकी लोगो के खाते में भी जीआर की राशि भेज दी जाएगी।

डीएम अरशद अजीज ने बताया की गोपालगंज में जो बाढ़ आया है। उस बाढ़ से जिले में भारी तबाही हुई है। बाढ़ की वजह से कई लोगो के घर गिर गए। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर में फसलो को भारी नुकसान हुआ है। सभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फसलो के नुकसान का आकलन कर विभाग और सरकार को भेज दिया गया है। जो भी बाढ़ प्रभावित अपने फसलो की क्षति को लेकर ऑनलाइन आवेदन देंगे। उनके आवेदन को वेरीफाई करके तत्काल क्षति राशि सरकार के गाइडलाइन के तहत भेज दिया जायेगा। डीएम ने कहा की बाढ़ के दौरान किसानो के मवेशियो का भी नुकसान हुआ है। अभी तक 8 मवेशियो का वेरीफाई कर किसानो को क्षति मुआवजा के तहत चेक उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दे की गोपालगंज में बाढ़ से 05 प्रखंडो के 4 लाख लोग प्रभावित हुए है। जिसमे 66 पंचायते बाढ़ से प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!