गोपालगंज

गोपालगंज: पुरैना में छरकी के ऊपर बहने लगा बाढ़ का पानी, डीएम ने छरकी बांध का किया निरीक्षण

गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखण्ड के पुरैना में छरकी के ऊपर से पानी बहने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। डीएम अरशद अजीज ने भी छरकी बांध का निरीक्षण कर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने बाढ़ के अंदर फंसे लोगों को निकालने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि माँझा प्रखण्ड के चार पंचायतो में बाढ़ का खतरा है। निमुइयाँ, पुरैना, गौसियां व भैसही के लोगों में दहशत है। सारण तटबन्ध पर भी कई जगह रिसाव होने के कारण बांध पर खतरा मंडरा रहा है। भैसही, पैठानपट्टी, गौसियां, पुरैना में बांध में रिसाव होने के कारण मरम्मती कार्य जोरों पर हैं। बाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज लेबल कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

गुरुवार को डीएम, एसपी मनोज तिवारी, डीडीसी सज्जन कुमार, बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह, बीडीओ अजीत कुमार, राजेन्द्र यादव ने छरकी का निरीक्षण किया। डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को दियारा के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया।

बता दे की गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। भैसही व बलुही में भी करीब तीन फीट पानी का लेवल हो गया है। लोगों का कहना है कि नए गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से खतरा मंडरा रहा है ।

वहीं सहलादपुर के समीप एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। निमुइयाँ में फंसे करीब एक हजार से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!