गोपालगंज

गोपालगंज शहर के कई चौक चौराहों पर चला मास्क जांच अभियान, वसूला गया 7,150 रूपये जुर्माना

गोपालगंज: कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन लगातार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग बिना मास्क के शहर में घूम रहे है। जिसको देखते हुए डीएम अरशद अजीज के निर्देश के बाद बुधवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीओ व नगर थाना की पुलिस के जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के दिखे लोगों को पकड़कर उनसे 7,150 जुर्माना वसूला गया।

सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन महीने से लगातार लोगों से मास्क पहन कर घर से निकलने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जिसे देखते हुए अब बिना मास्क के निकलने लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क पहने मिले दर्जनों लोगों को पकड़कर उनसे 7 हजार एक सौ पचास रुपया जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!