गोपालगंज

गोपालगंज सदर अस्पताल में कुव्यवस्था, इमरजेंसी वार्ड में बेड के नीचे लबालब पानी, बिजली गुल

गोपालगंज में वज्रपात से आज गुरुवार को अबतक 13 लोगो की मौत हो गयी है। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन यहाँ सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम देखकर कोई भी परेशान हो जायेगा।
यहाँ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पानी भरा हुआ है। जहा मरीजो को जिस बेड पर भर्ती कराया गया है, उस बेड के नीचे लबालब पानी भरा हुआ है।

यहाँ इमरजेंसी वार्ड में लोग पानी में ही खड़े है। एक डॉक्टर है, लेकिन वे अपने चैम्बर में है। यहाँ कोई वार्ड बॉय दिखाई नहीं दिख रहा है। कुछ मरीजो को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया है। लेकिन मरीज के परिजन खुद उनकी निगरानी कर रहे है। आज सुबह जैसे ही आवाज़ टाइम्स की टीम इमरजेंसी वार्ड में पहुची। तभी बिजली गुल हो गया। यहाँ जेनेरेटर की वैकलिप व्यवस्था भी की गयी है। लेकिन बिजली गुल होने के बाद वह वैकल्पिक व्यवस्था भी नदारद दिखाई दिया। यानि कुल मिलाकर जब कोई बड़ी घटना होती है तब यहाँ की व्यवस्था की पोल खुल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!