गोपालगंज

गोपालगंज: नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाको में बाढ़ जैसे हालात

गोपालगंज: नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक का जलस्तर जहा लगातार बढ़ रहा है। वही गंडक के जलस्तर के बढ़ने से गोपालगंज के निचले इलाको में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। यहाँ बाढ़ के पानी से करीब एक दर्जन गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। गोपालगंज के जिन इलाको में बाढ़ जैसे हालात है उसमे सदर प्रखंड का रामनगर, मेहंदिया, मकसूदपुर, जगरीटोला सहित एक दर्जन गाँव शामिल है। इन गांवो में जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है। यहाँ बाढ़ की पानी का लेबल ज्यादा है। जिसकी वजह से पैदल चलना भी मुश्किल है। लोग प्राइवेट नाव की सवारी कर रहे है।

स्थानीय लोगो के मुताबिक अभी तक सरकार या जिला प्रशासन के द्वारा इस इलाके में किसी भी तरह की सरकारी नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। लोग खुद से प्राइवेट नाव चलाकर जरुरी काम निबाटने के लिए जिला मुख्यालय आ रहे है।

बता दे की गोपालगंज में हर साल करोडो रूपये बाढ़ से बचाव को लेकर खर्च किये जाते है। बावजूद इसके यहाँ सदर प्रखंड के इन इलाको में हर साल बाढ़ का पानी मानसून के शुरू होते ही घुस जाता है। जिसकी वजह से एक दर्जन गांवो के सैकड़ो लोगो की परेशानी बढ़ जाती है।

रामनगर गाँव के रहने वाले किसान देवेन्द्र सिंह के मुताबिक अभी जगरीटोला, खाप मसूदपुर, रामनगर, मेहंदिया, कटघरवा , पतहरा जैसे गाँव बाढ़ से घिर गए है। यहाँ एक दो प्राइवेट नाव का सञ्चालन किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा अभी एक भी नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। जिसकी वजह से लोगो को परेशानी हो रही है। यहाँ पानी में पैदल चलकर यानी छोटी प्राइवेट नाव से लोग अपने गाँव से बाहर जिला मुख्यालय आ रहे है और अपना काम निबटा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!