गोपालगंज

गोपालगंज के मांझागढ़ में सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

गोपालगंज के मांझागढ़ में एक 17 वर्षीय किशोरी का सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। किशोरी के मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है की मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी अकलू राम की 17 वर्षीय पुत्री रिपु कुमारी पलंग पर सोई हुई थी। इसी बिच जहरीले सर्प ने पलँग पर चढ़ कर युवती को डंस लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर रेफर कर दिया। जहाँ गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे ही किशोरी की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया। मृतिका दो बहन और दो भाई है। पिता मजदूरी कर पुरे परिवार की परिवरिश करते है। मृतका घर के सारे कार्य को संभाले रहती थी। परिजनों का रो-रो कर हालत खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!