गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में हुए महंत हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रसौती नाथ मठ पर महंत वशिष्ठ उपाध्याय की हत्याकांड का पुलिस ने महज 4 घंटा के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महंत की हत्या के बाद जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची डॉक स्क्वायड टीम का खोजी कुत्ता हत्यारों तक पहुंच गया। खोजी कुत्ते के चिन्हित करने पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में मृतक महंत के दामाद के आवेदन पर हिरासत में लिए गए तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि महंत से कुछ लोगों द्वारा गांजा पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से उन्ही लोगो द्वारा लाठी-डंडों से मारकर महंत की हत्या कर दी गई थी। इस कांड में संलिप्त तीनो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और इन सभी को स्पीड ट्रायल कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की प्रयास किया जाएगा।

विदित हो कि बुधवार की रात थाना क्षेत्र के रसौती नाथ मंदिर के महंथ एवं भोरे थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी वशिष्ठ जी महाराज की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ ही परिजनों की मांग पर डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। जिसके निशानदेही पर रसौती गांव निवासी अजय राय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो अजय राय ने हत्या में संलिप्तता की बात कबूल की। साथ ही हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को बताए।पुलिस ने अजय राय के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रैपुरा गांव निवासी नित्यानंद मिश्र उर्फ बड़े मिश्र एवं डुमरिया गांव निवासी लक्ष्मण उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।
वही पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना बांस का टुकड़ा, चप्पल, चिलम व अन्य सामान बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!