गोपालगंज

गोपालगंज पहुचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरो के व्यवस्था का लिया जायजा

गोपालगंज में बिहार के बाहर से आ रहे मजदूरो की तादाद जहा लगातार बढ़ रही है। वही इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी लगातार वयवस्था चुस्त दुरुस्त करने कोशिश की जा रही है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने आज कुचायकोट के जलालपुर स्थित चेकपोस्ट की वयवस्था का जायजा लिया और दूसरे राज्यों से आ रहे मजदूरो को भेजने की व्यवस्था, उनके स्क्रीनिंग की वयवस्था और रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा, डीएम अरशद अजीज सहित कई आला पदाधिकारी शामिल थे।

डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा की देश के कोने कोने से बिहारी मजदूर भाई जो बिहार के बेटे है। वे कितना कष्ट झेलकर दो महीने तक बाहर रहे और अब वे इस मुसीबत के समय में अपने घर वापस लौट रहे है। उनकी कठिनाई को दूर करने के लिए बिहार सरकार बहुत मेहनत कर रही है। उनके लिए बहुत काम कर रही है। बिहार सरकार के द्वारा उन मजदूरो के खाते में एक एक हजार रूपये भेजे जा रहे है। डीजीपी ने कहा की बिहार सरकार के अनुरोध पर ही केंद्र सरकार ने अपने गाइड लाइन में परिवर्तन किया। उन्हें आने जाने का रास्ता खोला और लोग आने लगे। इस बॉर्डर पर जितने भी मजदुर आ रहे है। उनका रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। उनकी स्क्रीनिंग करायी जा रही है और फिर उन्हें क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

डीजीपी ने मजदूरो ने अपील करते हुए कहा उनके लिए खाने का पिने का रहने का इतना अच्चा व्यवस्था किया गया है जो कही नहीं है। इसलिए वे शांति से रहे। कोरोना महामारी से लड़ने वालो का स्वागत करे। कोरोना इतनी भयानक बीमारी है यह संक्रमन से फैलने वाली इतनी भयानक महामारी है जिसे दुनिया ने अभी तक नहीं देखा था। आपस में सद्भाव में बनाते हुए इस महामारी से लड़ना है। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!