गोपालगंज

गोपालगंज में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेस सेवादल के संस्थापक की जयंती मनाई गयी

गोपालगंज में भोरे प्रखंड के शिवराजपुर गांव में जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की 131वीं जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता सेवा दल के उपाध्यक्ष प्रेमनाथ राय शर्मा ने की। जयंती के मौके पर नेताओं ने वंदे मातरम् गायन के बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमनाथ राय शर्मा ने कहा कि डॉ. हार्डिकर ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में त्याग, अनुशासित व समर्पित लोगों की भागीदारी के लिए पंडित नेहरु के परामर्श व सहयोग से नागपुर में 28 दिसंबर 1923 को संगठन की स्थापना करायी। इसके बाद 1952 से लेकर 1962 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। इसके प्रथम अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरु को बनाया गया था। उनके इक्षा के अनुसार उनके मृत्यु के बाद उनके शारीर को कर्नाटक के हेल्थ इंस्टीट्यूट में निर्जीव शरीर में जकड़े रोगों पर कई वर्षो तक अध्यन हेतु रखा गया। वहीं उनकी समाधि स्थापित है।

मौके पर प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव, पंडित गोविंद शुक्ला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमूल्य रत्न शुक्ल, महासचिव भीष्म सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, भोरे विस अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, विजयीपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हृदय प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!