गोपालगंज

गोपालगंज में दहेज़ के लिए एक और विवाहिता की गले में फांसी का फंदा लगाकर किया निर्मम हत्या

गोपालगंज में दहेज़ के लिए एक और विवाहिता की गले में फांसी का फंदा लगाकर जहा निर्मम हत्या कर दी गयी। वही हत्या के बाद पुलिस ने मृतका के पति और सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर थाना के सेमरा गाँव की है। हत्या के वजह शादी के लिए दहेज़ में 5 लाख रूपये नहीं देने की वजह बताई गयी है। 27 वर्षीय मृतका का नाम अनीशा देवी है। वह नगर थाना के सेमरा निवासी नीरज बाबु की पत्नी थी।

बताया जाता है की अनीशा की शादी 20 जनवरी 2014 को हुई थी। उसका मायका बरौली के सरेया नरेन्द्र गाँव है। सुदामा यादव ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। मृतका के चाचा सुदर्शन यादव के मुताबिक शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक बहुत पैसे खर्च किये थे। बावजूद इसके उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रूपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। मांग नहीं पूरा करने पर उनकी भतीजी के साथ मारपीट की जाती थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। मृतका के चाचा के मुताबिक कल रविवार की शाम उन्हें सुचना मिली की उनकी भतीजी का मौत हो गयी है। वे जब अपनी भतीजी के घर में पहुचे तो यहाँ देखा की उनकी भतीजी के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ है और उसकी निर्मम हत्या की गयी है। हत्या के बाद भी उनकी भतीजी के ससुराल पक्ष के लोग उसी कमरे में बैठकर खाना खा लगे।

अपनी भतीजी की हत्या को लेकर मृतक के मायके के लोगो ने पुलिस से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति और सास, ससुर की गिरफ़्तारी की मांग की। लेकिन नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में मीडिया की पहल पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। वही इस मामले में पति और सास , ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!