गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में रवि महोत्सव में किसानों को दिया गया अत्याधुनिक खेती की जानकारी

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बुधवार के दिन रवि महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती आबादी के लिए खाद्य आपूर्ति में वृद्धि कर ही मानव का जीवन संभव है। कृषि योग्य भूमि में लगातार हराश हो रहा है। जबकि जनसंख्या गुणात्मक तरीके से बढ़ रही है। जो मानव के जीवन के लिए खतरा का सूचक है। वही कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार ने सरकार द्वारा कृषिकों के हित में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। वही सिपाया फॉर्म के वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ रामकृष्ण राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान समूह बनाकर किसी विशिष्ट खेती को अपनाकर अपना जीवन यापन बेहतर व सुव्यवस्थित कर सकते हैं। इसके लिए 12 से 15 किसान का होना आवश्यक है। क्योंकि संगठन में शक्ति होती है। इसलिए समूह द्वारा किया गया कार्य सफल व दूरगामी होगा। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन, सब्जी पालन, दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, दलहन, तिलहन सहित अन्य कृषि के सहायक उपकरणों को अपनाकर किसान अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं एवं समाज में व्यवस्थित ढंग से जी सकते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि हमारे किसान भाई परंपरागत धान गेहूं की खेती पर ही निर्भर रहते हैं। जो उनके भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है।

कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने जैविक खाद के उपयोग पर विशेष बल दिया। सभा को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार तिवारी, मैनुद्दीन अंसारी, प्रदीप मिश्रा, मुख्तार अहमद, सुरेश सिंह, अवध किशोर सिंह, जय प्रकाश प्रसाद, प्रवीण मिश्रा, धनंजय तिवारी, धर्मपाल ओझा, मिथिलेश कुमार साहनी मुखिया पति बलिंदर सिंह राजेंद्र सिंह के अलावे सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!