गोपालगंज

गोपालगंज: कोरोना महामारी के बीच दूसरे राज्यों से जिले में प्रवासी मजदूरो के आने का सिलसिला जारी

गोपालगंज: कोरोना महामारी के बीच दूसरे राज्यों से जिले में आने का सिलसिला जारी है। लेकिन अब यहाँ बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही सभी प्रवासी मजदूरो का जिलावर स्क्रीनिंग किया जा रहा है। उनका हेल्थ चेकअप के बाद जिला वार रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें भोजन कराया जा रहा है और भोजन कराने के बाद ही उन्हें अलग अलग बसों में बैठकर उनके गृह जिले में भेजा जा रहा है।
कुचायकोट के यूपी सीमा से सटे बल्थरी चेकपोस्ट पर टेंट लगाया गया है। टेंट में अलग अलग काउंटर बनाये गए है। सभी काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने के लिए निशान बनाये गए है। कारपेट भी लगाये गए है।

प्रत्येक काउंटर पर अलग अलग 20 जिलो के रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाये गए है। प्रत्येक केंद्र पर हेल्थ चेकअप के मेडिकल टीम के स्टाफ को तैनात किया गया है। मेडिकल चेकअप के दौरान सभी मजदूरो का ट्रेवल हिस्ट्री लिया जा रहा है। उनका स्क्रीनिंग कराने के बाद उनके जिले के हिसाब से उस काउंटर पर भेजा जा रहा है। सभी लोगो का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनके गृह जिले में बसों से भेजा जा रहा है। वैसे लोग जो अलग अलग राज्यों से आ रहे है। जिनकी संख्या कम है। या वे नेपाल जाने के लिए यहाँ पहुच रहे है। उन्हें भी गोपालगंज में बनाये गए क्वारंटाइन सेण्टर में रखा जा रहा है। फिर उन्हें 14 या 21 दिनों के बाद ही उनके गृह जिले में भेजा जायेगा।

सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया की यहाँ जो भी व्यक्ति पैदल या अपने निजी सवारी से पहुच रहा है। वैसे लोगो को जिला प्रशासन के द्वारा खाना खिलाया जा रहा है। उन्हें आराम करने की सलाह दी जा रही है। आराम करने के बाद ही उन्हें बसों से उनके घरो को भेजा जा रहा है। एक आंकड़ो के मुताबिक अभी दो से तीन दिनों में इस चेकपोस्ट पर करीब 40 हजार से 50 हजार लोगो के पहुचने की उम्मीद है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक और बेहतर इंतजाम किये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!