गोपालगंज

गोपालगंज: दो दिन से लापता महिला का तालाब से शव बरामद, ठीक नहीं थी महिला की मानसिक हालत

गोपालगंज के कटेया में दो दिनों से लापता महिला का शव रविवार को पास के ही पोखरा से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद महिला की पहचान कटेया के वार्ड नंबर 8 के निवासी पंकज चौबे की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिनों से महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। महिला का पति लॉक डाउन होने की वजह से पुणे में फंसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला घर से अचानक गायब हो गई थी।आसपास के लोगों ने महिला की काफी खोज बीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को उसका शव पास के ही तालाब में पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।पंकज के  दो  छोटे छोटे बेटा और एक बेटी है।ग्रामीणों ने बताया कि पंकज कुछ दिन पहले ही कमाने के लिए पुणे गया था। जहां लॉक डाउन होने की वजह से वहां फंस गया। बच्चों की देखभाल उसकी पत्नी करती थी ।उसकी मौत के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में रीना देवी काफी परेशान चल रही थी। पति के घर में नहीं होने से उसकी मानसिक हालत और गंभीर हो गई थी।लोगों ने आशंका जताई है कि घर से निकलने के क्रम में पोखरे में गिरकर उसकी मृत्यु हो गई हो।फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!