गोपालगंज

गोपालगंज: विदेश में रह रहे लोगों की सकुशल सलामती तथा स्वस्थ रहने के लिए लोगों ने कि पूजा अर्चना

गोपालगंज: घर गांव व देश से बाहर खाडी देशों में अपने घर की माली हालत सुधारने गए लोगों की सकुशल सलामती तथा स्वस्थ रहने को लेकर फुलवरिया के सेलार खुर्द गांव में शुक्रवार को सामूहिक पूजा अर्चना शुरू किया गया। इसके अलावा स्थानीय फुलवरिया गांव स्थित पंच मंदिर कोयला देवा बाजार स्थित शिव मंदिर दीवान परसा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में शुरु किए गए पूजा अर्चना में सिद्धिविनायक गणपति बप्पा शिव पार्वती मां दुर्गा बजरंगबली जैसे देवी देवताओं का आह्वान कर हवन कार्य कराया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों की सलामती के लिए भगवान से मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान आशीर्वाद मांगा गया।

यज्ञाचार्य वशिष्ट पांडेय कैलाश पति तिवारी लालबाबू पांडेय रामाश्रय पांडेय चंद्र शेखर पांडेय शंकर दुबे सुनील पांडेय सहित अनेको ने बताया कि हिंदुस्तान एक धर्म प्रधान देश है यहां के देवी देवताओं की असीम कृपा होती है। उनके आशीर्वाद मात्र से महामारी का रुप ले लिया कोरोना वायरस अपने आप समाप्त हो जाएगा। यह बात कोई नया नहीं है। 9 दशक पूर्व देश में भयानक बीमारी हैजा प्लेग चेचक जैसी घातक बीमारियां देश में महामारी का रूप ले ली थी। जिसके लिए अनेको जगह मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हुआ। पौराणिक कथा के अनुसार जहांपूजा अर्चना का कार्य चलता है वहां भयानक से भयानक बीमारी अपना घुटना टेकते हुए स्वत समाप्त हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!