गोपालगंज

गोपालगंज के शिक्षकों के हडताल से पठन पाठन हुआ ठप, विगत 14 दिनों से हड़ताल पर है शिक्षक

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विगत 14 दिनों से शिक्षकों के हड़ताल के चलते विद्यालयों में पठन पाठन ठप पड़ गया है। सोमवार को 14वें दिन भी शिक्षक  हड़ताल पर रहे। स्थानीय बी आर सी के परिसर में शिक्षक नेता प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह व प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।

अपने साथी धरनार्थी शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग न्यायालय की शरण लेंगे। साथ ही सरकार को संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में समान काम का समान वेतन जैसे अल्टीमेट जारी किया जा चुका है।अपने संबोधन में शिक्षक नेता ओंकार नाथ मिश्रा ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हम लोग हड़ताल को जारी रखेंगे।

धरना में शिक्षक नेता राजा हुसैन अंसारी आलोक कुमार यादव अशोक कुमार मोती चंद सिंह संजू कुमारी रवि प्रकाश  यादव रेहाना खातून कमलेश कुमार बैठा कृष्णा शर्मा सहित अनेकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समाचार भेजें जाने तक धरना जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!