गोपालगंज

गोपालगंज में श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन, ढोल नगारे और हाथी, घोडा के साथ निकला कलश यात्रा

गोपालगंज में श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में ढोल नगारे और हाथी, घोडा के साथ हजारो की संख्या में कुँवारी कन्या और महिलाओ ने कलश यात्रा निकली। यह कलश यात्रा राम जानकी मन्दिर के पूर्व द्वार से होते हुवे एनएच 28 द्वारा दोना शुक्ल ब्रह्म स्थान से सियारहा तालाब में जल कुंभ का पूजन हुआ। उसके बाद रमयना होते हुवे मन्दिर कैंपस में बने नूतन यज्ञशाला में कलश स्थापित हुआ।
यह अति विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ 25 फ़रवरी मंगलवार से शुरू होकर 6 मार्च शुक्रवार को समापन होगा।

अति विष्णु महायज्ञ के आयोजक अर्धेन्दु ब्रह्मचारी उर्फ़ बाबू के मुताबिक विश्व शांति के लिए आयोजित इस महायज्ञ में रासलीला हेतु वृन्दावन से लीला मंडली और बलराम दुबे का शाश्त्रीय संगीत प्रति दिन होगा। अयोध्या से आये से बड़े बड़े कथावाचक इस महायज्ञ में शिरकत करेंगे। यह अति विष्णु महायज्ञ का आयोजन शांत शिरोमणि बाबा विशम्भर दास के निर्देशन में किया जा रहा है। वही शांत शिरोमणि बाबा विशम्भर दास के मुताबिक यह यज्ञ भगवान विष्णु को खुश करने के लिए किया जा रहा है। जिसमे सवा करोड़ देवताओ की पूजा की जाती है। इस यज्ञ से पुरे विश्व का कल्याण होता है।

इस महायज्ञ का आयोजन कुचायकोट प्रखंड के अमवा बथना कुट्टी में किया जा रहा है। जहा अयोध्या से आये हुए कथावाचक जगत गुरु रामानंदचार्य जी द्वारा प्रति दिन लोगो के बीच श्री मद भागवत कथा का वाचन करेंगे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!