गोपालगंज

गोपालगंज: नागरिकता कानून को खास तरह के लोग मुद्दा बनाने का कर रहे है प्रयास – महाचन्द्र सिंह

गोपालगंज: पुरे देश में जो विपक्ष के साथी है, वे मुद्दे विहीन है। ये किसी न किसी रूप में मुद्दे बनाने के प्रयास में है। भारत सरकार के कई महत्व पूर्ण निर्णय हुआ। चाहे 370 का मामला हो, तीन तलाक का मामला हो या राम मंदिर का मामला जो दशको से लंबित था और देश चाहता था। और माननीय उच्च न्यायलय ने जो निर्णय लिया वह स्वागत योग्य है। नागरिकता कानून को लेकर जो खास तरह के लोग है वे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे है ये बहुत दुखद है। ये बाते बीजेपी के नेता व पूर्व मंत्री महाचन्द्र सिंह ने गोपालगंज में कही। वे आज वृस्पतिवार को अतिथि भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मंत्री व् भाजपा नेता ने कहा की नागरिकता कानून बहुत ही संवेदन कानून है। इस कानून से पडोसी देश पकिस्तान,अफगानिस्तान और बंगला देश से जो धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हुए लोग है। जो इस देश में शरण लिए हुए है उनको मुख्यधारा में लाने के लिए जो नागरिकता कानून बना है। उस कानून को विवाद के घेरे में लाने का प्रयास विपक्ष के साथी कर रहे है।

दिल्ली में भाजपा के हार के सवाल पर पत्रकारों को सम्भोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में न सड़क है न सिस्टम है और न कोई सीवरेज है। उस प्रस्थिति में लुभावनी बात कुछ कर दिया और राष्ट्रिय खजाना से जो मिलाता था भारत सरकार की राशी उसे डायवर्ट कर मतदाताओ से उसे खरीद लिया गया और मतदाताओ को ठग लिया। अरबिंद केजरीवाल ने बेसिक काम पर नजर नही दिया है। ये लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नही है। उम्मीद के विपरीत जो रिजल्ट हुआ। फिर भी लोकतंत्र को हमने स्वीकार किया है और इसकी समीक्षा देश स्त्तर पर एनडीए के नेता और भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!