गोपालगंज

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का हुआ गठन

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के हरपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरपुर के प्रांगण में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोपालगंज के बैनर तले प्रखंड स्तरीय इकाई के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बृजेश्वर कुमार सिंह को संरक्षक, श्यामलाल यादव को प्रखण्ड अध्यक्ष, विनोद बैठा को वरीय उपाध्यक्ष, रामविनोद सिंह, विनोद मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को संयोजक, अजय कुमार को उप संयोजक, संजय सिंह पटेल को सचिव, श्वेता कुमारी को उपसचिव, प्रकाश चंद्रा को मीडिया प्रभारी, प्रशांत कुमार पांडेय को प्रवक्ता, संजय कुमार राकेश को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र तिवारी को उप कोषाध्यक्ष, विकास कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि, पवन कुमार ठाकुर को राज्य प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मौजूद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने राज्य संघ और जिला संघ के प्रति पूर्ण समर्पण, विश्वास और ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के शिक्षकों एवं छात्रों के समस्याओं का ससमय निष्पादन करने का संकल्प दिलाया।

शिक्षक संघ के संयोजक प्रकाश नारायण ने कहा कि राज्य सरकार के हठ धर्म के कारण नियोजित शिक्षक आज दर दर की ठोकर खा रहे हैं।वही 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार की गई। हड़ताल के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति समन्वय समिति के निर्णय के आलोक में प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय तक तालाबंदी का निर्णय लिया गया है। जिसमें संगठन के सभी सदस्य हड़ताल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मौके पर जिला संयोजक मंडल के सदस्य वीरेंद्र कुमार सहनी, श्रीकांत सिंह, हरकेश कुमार राय, राजकुमार, नीरज कुमार सिंह, प्रभुदयाल प्रसाद, मुकेश कुमार साह, संतोष कुमार, अख्तर हुसैन, सीता देवी, श्रीकांत चौहान, बाबूलाल यादव, मनोज प्रसाद, सच्चिदानंद सिंह, सुधीर कुमार राम, दयानंद शर्मा, रामाकांता साह, सहित काफी संख्या में शिक्षक मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!