गोपालगंज

गोपालगंज में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौट रहे चार युवक बिजली करंट लगने से झुलसे

गोपालगंज के सिधवलिया में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के उपरांत घर लौट रहे चार नव युवक बिजली करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलस गए। जिसमे तीन की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। झुलसे नव युवकों में चांदपरना गांव के बिट्टू पाण्डेय, विशाल कुमार, प्रियांशु कुमार शर्मा और प्रकाश कुमार है। घटना चांद परना शिव मंदिर के पूर्व भेरिहारी टोला की है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शुक्रवार शाम में चांद परना गांव के युवक सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाँद परना  शिव मंदिर के पास से गुजरी हाई टेंशन टार के ट्रेक्टर से स्पर्श कर गयी। जैसे ही बिजली का हाई टेंशन तार ट्रेक्टर से स्पर्श किया ट्रैकर का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया और उसपर सवार चारो नव युवक झुलस कर बेहोश हो गए। घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीणों अपने-अपने घरों से घटना स्थल की तरफ दौर पड़े। इसी दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर विजली सप्लाई को कटवाया। उसके बाद बेहोश पड़े युवकों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती किया। जहा पर चारो का इलाज चल रहा है। जिसमे विशाल को छोड़ शेष तीनो युवकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने तीनों झुलसे नव युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!