गोपालगंज

गोपालगंज: कार और बाइक की टक्कर में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक की स्थिति गंभीर

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर टोले भरपटिया गांव स्थित मलंग बाबा स्थान के समीप बथुआ मीरगंज मुख्य पथ पर गुरुवार को तेज गति से जा रहा एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसके चलते बाइक सवार अपना संतुलन खोते हुए साइकिल सवार को धक्का मार दिया। जिससे साइकिल सवार मुख्य पथ पर गिर पड़ा इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला। जिससे  घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिल कराया गया। जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। मृतक थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रायमल भेड़ियाड़ी टोला गांव के निवासी नथुनी पाल का 45 वर्षीय पुत्र योगेंद्र पाल था। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक भोरे थाना क्षेत्र के बंदरिया गांव निवासी सोनू कुमार यादव है। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए भेज दिया। वहीं घायल बाइक चालक भोरे थाना क्षेत्र के बंतरिया गांव का निवासी सोनू कुमार यादव को फुलवरिया स्थित अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेलार के तरफ से सोनू यादव अपने एक साथी के साथ माड़ीपुर बाजार के तरफ जा रहा था। जिसके कुछ ही दूरी पर आगे साइकिल सवार योगेंद्र पाल भी माड़ीपुर बाजार के रास्ते फुलवरिया अस्पताल जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार माड़ीपुर टोल भरपटिया गांव स्थित मलंग बाबा स्थान के समीप मुख्य पथ पर पहुंचा की तेज गति से पीछे से जा रहा एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को धक्का मारा जो साइकिल सवार से टकरा गया बाइक तथा साइकिल में टक्कर होते हैं साइकिल सवार योगेंद्र पाल सड़क पर गिर पड़ा इसी बीच पीछे से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। घटना घटते हीं आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसने फुलवरिया पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार बाइक सवार की स्थिति नाजुक है लेकिन खतरे से बाहर है।

सड़क दुर्घटना में योगेंद्र पाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी महारानों देवी जहां पति के मौत से विक्षिप्त पड़ी हुई है। वही पिता वयोवृद्ध नथूनी पाल बेटे की मौत की सूचना पर जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें आसपास के लोगों ने उठा कर बेड पर सुलाया उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुत्री नीतू कुमारी अपने पिता को याद कर दहाड़ मार कर रोने लगी। वही पुत्र अशोक कुमार पाल मंटू कुमार पाल तथा मुकेश पाल अपने पापा के आने की राह देख रहे हैं। तीनों पुत्र बिलखते हुए पापा पापा कह कर चिल्ला रहे हैं। परिजनों की स्थिति देखकर ढांढस बधाने पहुंचे आसपास के लोग भी अपने आप को नहीं रोक पाए। अनेकों लोगों को फफक फफक कर रोते हुए देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!