गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में पागल बंदरो का फैला आतंक, 12 लोगों को किया अबतक जख्मी

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के गहनी गांव में रविवार की शाम पागल बंदर ने दो लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायल अभिलाषा कुमारी व बासमती देवी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। पिछले 10 दिनों से बंदर गहनी सहित आस-पास के इलाके में आतंक मचा रखा है। बंदर अभी तक 12 लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। बंदर के आतंक से लोग काफी दहशत में हैं। बच्चों का तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है।

इस संबंध में बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि इस मामले में वन विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है।

इधर, बंदर के आतंक से परेशान लोगों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन व वन विभाग द्वारा तत्काल इसकी कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!