गोपालगंज

गोपालगंज शहर के पुरानी चौक में हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज में आज आपसी रंजिश में आरजेडी नेता सिकंदर कुशवाहा ने अपने ही भाई पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं फायरिंग के दौरान गोली लगने राहगिर किशोर की मौत हो गयी। घटना नगर थाना के पुरानी चौक मोहल्ले के वार्ड 19 की है। मृतक युवक का नाम राज कुमार महतो है, जो नोनीया टोली मोहल्ले के राजू महतो का पुत्र था।

घटना स्थल पर पहुंचे गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मामला दोनों भाईयों के बीच आपसी विवाद था। सिकंदर कुशवाहा ने लाइसेंसी रायफल से अपने भाई पर फायरिंग की। जिसमें गोली सत्येंद्र कुशवाहा को जांघ में लगी और उस दौरान रास्ते से गुजर रहे 16 साल के राहगीर किशोर को गोली लगी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पूर्व पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि गोली मारने वाला हमारा भाई है। शराब का कारोबार करता है। विरोध करने पर लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी। उन्होने कहा कि शराब का कारोबार करने का विरोध करने पर गोली मारी गयी।

वहीं नगर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजद नेता सिंकदर कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापेमारी की। एसपी के नेतृत्व में चली छापेमारी में आरोपित फरार मिला। घायल पूर्व पार्षद की पत्नी ने एसपी को रायफल से गोली मारने की पूरी कहानी बयां करते हुए बयान दर्ज करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!