गोपालगंज

गोपालगंज शहर के अम्बेडकर चौक पर राजद द्वारा कैम्प लगा कर चलाया गया सदस्यता अभियान

गोपालगंज शहर में आज बुधवार को राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। वही सदस्यता अभियान में दर्जनों नए लोगो को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गयी। इस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ पूर्व विधायक व राजद जिलाध्यक्ष रियाजुल हक राजू ने की। जबकि इस मौके पर राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सदस्यता अभियान का कैंप शहर के अम्बेडकर चौक पर लगाया गया था। जिसमे जिले के विभिन्न इलाको से आये नए लोगो को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में जोड़ा गया।

पूर्व विधायक रियाजुल हक़ राजू ने कहा कि राजद का सदस्यता अभियान जिले में पिछले 09 अगस्त से शुरू किया गया था। जो जिले के सभी प्रखंडो में  ग्रामीण इलाको में चलाया जा रहा था। भारी संख्या में लोग राजद से जुड़ रहे है। गोपालगंज में एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और राजद का यह सदस्यता अभियान अन्य दलों को पछाड़ कर काफी आगे निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!