गोपालगंज

गोपालगंज में बिजली विभाग की लापरवाही, दो महिलाये हाई टेंशन तार की चपेट में आई, एक की मौत

गोपालगंज में बिजली विभाग की लापरवाही से दो महिलाये हाई टेंशन तार की चपेट में आ गयी। वही हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के भितभैरवा गाँव की है।

बताया जाता है कि 55 वर्षीय सुगान्ति देवी और 45 वर्षीय फुलझड़ी देवी मवेशियो को चारा लेने के लिए गाँव के बाहर गयी थी। वे घास काटकर जब अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में दोनों महिलाये आ गयी। जिसमे एक महिला 55 वर्षीय सुगान्ति देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 45 वर्षीय फुलझड़ी देवी गंभीर रूप से झुलस गयी है। जिन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सदर प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि जीवन सिंह ने बताया की दोनों महिलाये मवेशियो के लिए खेत में घास काटने गयी थी। वही खेत में काफी नीचे तक हाई टेंशन तार लटका हुआ है। जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के आला पदाधिकारियो से की गयी थी। बावजूद इसके कोई कारवाई नहीं की गयी। जिसकी वजह से आज शनिवार को यह घटना हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है।

गोपालगंज में बिजली विभाग की लापरवाही से यह कोई पहली घटना नहीं है। जिसमे किसी की मौत हुई हो। बल्कि इसके पूर्व भी कई घटनाये हो चुकी है। जिसमे कई लोगो की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!