गोपालगंज के बरौली में तालाब में तैरता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
गोपालगंज में आज उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी। जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। जिसकी शिनाख्त नहीं पायी है। घटना बरौली के जाफर टोला गाँव की है।
बताया जाता है की जाफर टोला गाँव के लोग रोज की तरह खेत में काम करने गए थे। तभी उन्हें किसी शव से बदबू आने का एहसास हुआ। जब ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो देखा की गाँव के बाहर तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ। शव से लगातार बदबू आ रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक शव कई दिनों से तालाब में पड़ा हुआ था। जिसके सड़ने से बदबू आ रही थी। बाद में ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना बरौली पुलिस को दी।
मौके पर पहुची बरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक अर्धनग्न अवस्था में था। वह शर्ट पहन रखा था।
बरौली के चौकीदार रामानंद यादव के मुताबिक गाँव के बाहर स्कूल के समीप पोखरी है। उसी पोखरी में शव को फेका हुआ था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आखिर उसकी मौत कैसे हुई है ये किसी को नहीं पता नहीं है।
वही इस मामले में बरौली पुलिस का कहना है की मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। वही पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है की मृतक की मौत की वजह क्या है।