गोपालगंज के कटेया में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों की जुटी अपार भीड़
गोपालगंज के कटेया नगर सहित ग्रमीण क्षेत्रों में स्थित भगवान शिव मंदिर में हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से पूरे दिन शिवालय गुंजते रहे।भगवान शिव को जलाअभिषेक करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी।भक्त जलाभिषेक कर अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते दिखे।
बता दे कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही महिला, पुरुष व बच्चे भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शिवालय पहुंच गए।शिवालय भक्तों के हर-हर महादेव, जय शिवशंकर, बम बम भोलेनाथ के नारों से पूरे दिन गुंजायमान रहा। सुबह से ही कटेया,रामदास बगही, पटखौली, धर्मकता सहित प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई थी। शिवालय परिसर में मेला भी लगा हुआ था। भक्त जलाभिषेक करने के बाद अपनी अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी करते दिखे तो बच्चे मिठाई, खिलौने,पकोड़े व अन्य खाने वाली चीजों की खरीदारी करते दिखे।
वहीं प्रशासन भी महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क दिखी। जगह जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।साथ ही प्रशासन की गाड़ियां पूरे दिन दौड़ती रही।