गोपालगंज

गोपालगंज में अपराधियों का बढ़ता आतंक, ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार को मारी गोली, स्थिति नाज़ुक

गोपालगंज में अपराधियो के हौसले बुलंद है। इन दिनों गोपालगंज में रोजाना अपराधी गोलीबारी की घटना कलो अंजाम दे रहे है और पुलिस व्यवस्था को धत्ता बताते हुए आराम से फरार हो जा रहे है। ताजा मामला उचकागांव थानाक्षेत्र के लुहसी साथी गाँव की है। जहा बीती रात बेख़ौफ़ अपराधियो ने उचकागांव थानाक्षेत्र के चौकीदार को गोलिओ से भुन दिया और आराम से फरार हो गए। एक गोली चौकीदार के पीठ में और एक गोली हाथ में लगी है। पीड़ित चौकीदार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित चौकीदार का नाम नागेन्द्र पण्डित है। वह उचकागांव के साथी लुहसी गांव का रहने वाला है।

घायल चौकीदार के भाई अवधकिशोर पण्डित ने बताया की वे उचकागांव थाना में चौकीदार है। कल रात थाना से ड्यूटी पूरा कर अपने घर वापस लौट रहे थे। वापस लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियो ने उन्हें उचकागांव थाना के बडवा मठिया गाँव के समीप में दो गोली मारी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। बाद में दूसरे लोगो ने घर वालो को फोन कर घायल होने की सुचना दी। सुचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुचे। वहा से अपने भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत नाजुक है। घायल चौकीदार के बड़े भाई मोहन पण्डित ने बताया की नागेन्द्र पण्डित उनका छोटा भाई था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। अपराधी गोली मार दिए थे। जिसके बाद वह वही गिर गए और तडपते रहे। किसी को इस घटना की सुचना नहीं थी। बाद में स्थानीय लोगो की सुचना के बाद मामले की जानकारी थाना को दे दी गयी है।

अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!