गोपालगंज

गोपालगंज में तीसरे दिन भी हुई गोलीबारी, स्कूली छात्र को दिनदहाड़े मारी गयी गोली, छात्र की मौत

गोपालगंज में आज मंगलवार को तीसरे दिन भी एक स्कूली छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गयी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छात्र को विजयीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही छात्र की मौत हो गयी। घटना विजयीपुर बन्हौरा घाट के समीप की है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को भी स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी बेरहमी से पिटाई करने के बड़ा पुलिस को सौप दिया। 14 वर्षीय मृतक छात्र का नाम धन्नू यादव है। वह विजयीपुर के बन्हौरा घाट निवासी अदालत यादव का पुत्र था।

बताया जाता है कि मंगलवार को वह अपने साइकिल से कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान स्थानीय युवक बाइक से उसके पास पंहुचा और किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस होने के बाद बाइक सवार युवक ने छात्र को नजदीक से उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह अपने बाइक से भागने लगा। लेकिन थोड़ी दूरी पर ही उसकी बाइक का फ्यूल ख़त्म हो गया। इस दौरान पीछा कर रहे लोगो ने उसे देशी पिस्तौल के साथ रंगेहाथ पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद स्थानीय लोगो ने आरोपी को विजयीपुर पुलिस को सौप दिया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक का नाम पवन पाण्डेय और मनमोहन पाण्डेय है। उन सबो के खिलाफ चार माह पूर्व भी विजयीपुर पुलिस को सुचना दी गयी थी और पुलिस को बताया गया था की वह देशी कट्टा लेकर घूमता है। जिससे जान का खतरा है। कभी भी वे जानलेवा हमला कर सकते है। आरोपी शराब और गांजा की तस्करी भी करते है। जिसकी भी सुचना पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कारवाई नहीं गयी। जिसकी वजह से आज यह वारदात हुई है।

वही पकडे गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है और लोगो में स्थानीय प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश है। लोग थाना के बाहर खड़ा होकर आरोपी को भीड़ को सौपने की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!