गोपालगंज

गोपालगंज सदर अस्पताल में लोगों ने रंगे साथ चोर को धर दबोचा, जमकर पिटा, किया पुलिस के हवाले

गोपालगंज में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। पुलिस को भी कोई खास कामयाबी नही मिल पा रही थी। इसी कड़ी में आज सदर अस्पताल में लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ धर दबोचा। आक्रोशित लोगों ने चोर को जमकर पीटा। उसके बाद सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए चोर की पहचान सिवान जिला के कागज़ी मोहल्ला निवासी राजा के रूप में हुई।

बताया जाता है की रोज़ की तरह आज भी सदर अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी। सदर अस्पताल में आए बाकी लोगों की तरह ही एक महिला भी अपना इलाज करवा रही थी। तभी एक चोर ने भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला के गले से उसका मंगलसूत्र छीन लिया। जिसे ही मंगलसूत्र महिला के गले से चोर ने छिना महिला को एहसास हुआ और उस महिला से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुन आस पास के लोगों ने चोर को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। चोर पुरे सदर अस्पताल में एक कोने से दुसरे कोने तक भागता रहा और लोग उसका पीछा करते रहे। इस दौरान पुरे सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। आखिर कार लोगों ने चोर का पीछा कर धर दबोचा। पहले तो लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!