गोपालगंज

गोपालगंज में सड़क दुघर्टना में जख्मी होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से जख्मी होम गार्ड के जवान अशोक पांडेय की मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। वह उचकागांव थाने के पिड़रा गांव के रहने वाले थे। दुघर्टना के समय वह कुचायकोट थाने पर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। इसी बीच एक तेज बाइक सवार युवक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बूरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के चिकित्सकों ने भी लखनऊ रेफर कर दिया। जहां करीब एक माह के इलाज के बाद मौत हो गई। सड़क दुघर्टना पिछले तीन जुलाई को हुई थी। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृत होमगार्ड जवान अशोक पांडेय का जब शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पिड़रा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बेबी, पुत्र पुरूषोत्तम पांडेय, पुनीत पांडेय व विशाल पांडेय शव से लिपट कर रोने लगे। पत्नी बेबी पति के शव को देखते ही बेहोश हो गई। जब होश में आई तो बेसुध सी हो गई। शव आने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृत अशोक पांडेय की पत्नी बेबी के विलाप से मौजुद लोगों की आंखें भी नम हो गई।

मृत होमगार्ड जवान अशोक पांडेय ने अपने बड़े पुत्र पुरूषोत्तम पांडेय की शादी तय कर दी थी। नवंबर में शादी होनी है तब तक उनकी मौत हो गई। शादी तय करने के बाद वह बोले थे कि बहुत जल्द ही पोते का मुंह भी देख लूंगा। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। यह कर परिजन रोने लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!