गोपालगंज

गोपालगंज में तेजस्वी ने कहा की मोदी ने बेरोजगारों को धोखा दिया है, जनता के लिए कुछ नहीं किया

यह पहला ऐसा चुनाव है जब हम जनता की अदालत में है और जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। न तारीख तय होता है, न तो सुनवाई तय होती है, सीधे फैसला होता है, न्याय होता है। ये बाते राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में कही। वे आज शुक्रवार को हथुआ विधानसभा के कुसौन्धी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र राम महान के लिए वे जनता से वोट की अपील करने आये थे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब वे जनता की अदालत में आये है। अब न्याय और फैसला आपको जनता को करना है।  तेजस्वी ने कहा की आज हमारे पिता लालू जी आप सबके बीच नहीं है। लेकिन मोदी और भाजपाइयो को सबसे ज्यादा डर हमारे बाबु जी से लागेला।

तेजस्वी हिंदी और भोजपुरी भाषा में अपनी बातो को जनता की सामने  रख रहे थे। उन्होंने कहा की भाजपा सोचता है की लालू जी को जेल में बंद करके अपने मनसूबे में कामयाब हो जायेगे। आरक्षण को ख़तम कर देंगे। देश का संविधान बदल देंगे। हिन्दू मुसलमान में दंगा करा देंगे। तो इस गलत फहमी में नहीं रहना है। लालू जी बेटा यही खड़ा है। अगर आरक्षण ख़तम कर दिया तो अंजाम बुरा नहीं होगा।

तेजस्वी ने कहा की अख़बार में आजकल अच्छी बात नहीं लिखी जाती है। अखबारों के एडिटर अमित साह है। गौरी लंकेश की तरह इन्हें गोली मार दी जाएगी।

तेजस्वी ने कहा की ये चुनाव है देश को बचाने का है। ये हर हर मोदी नहीं बड बड मोदी है। मोदी ने बेरोजगारों को धोखा दिया है। लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!