गोपालगंज पहुचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मांझागढ़ में एक चुनावी सभा को किया सम्बोधित
गोपालगंज पहुचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वे अपनी सभी सभाओ में एक ही रटा रटाया बयान दे रहे है। यहाँ भी तेजस्वी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति या दल विशेष का चुनाव नहीं है। बल्कि यह चुनाव देश के संविधान को बचाने का है। यह पहला चुनाव है जब जनता के नेता लालू यादव जेल में है। तेजस्वी आज रविवार को मांझागढ़ के माधो हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
इसके पूर्व तेजस्वी यादव गोपालगंज के वीएम मैदान में भी चुनावी सभा को सबोधित किया था। यहाँ भी वे इन्ही सभी शब्दों का प्रयोग करते रहे। राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र राम के पक्ष में वोट मांगने आये तेजस्वी यादव ने कहा की उनके पिता लालू यादव को साजिश के तहत जेल भेजा गया। उनके ऊपर गलत तरीके से मुकदमा किया गया। लेकिन वे इन गीदड़ भभकियो से डरने वाले नहीं है। डरपोक तो उनके पलटू चाचा थे। जो सृजन घोटाले से डर गए। बालिका गृह काण्ड का उनको डर था। इसलिए वे पलटी मार कर चले गए। तेजस्वी ने कहा की लालू जी को भले ही साजिश के तहत जेल भेज दिया गए, लेकिन लालू जी का बेटा यही खड़ा है। हलका से भी खरोच आया या संविधान के साथ छेड़छाड़ हुआ तो अंजाम बुरा होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा की मोदी ने वादा किया था की हर साल 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देंगे। प्रत्येक के खाते में 15 लाख देंगे। स्मार्ट सिटी देंगे। बुलेट ट्रेन चलाएंगे। लेकिन एक भी काम नहीं हुआ। मोदी किसान से नहीं मिलते। लेकिन प्रियंका की शादी में शामिल होते है।
.
.