गोपालगंज

गोपालगंज: यूक्रेन से भारत आने वाले छात्रों का सिलसिला जारी, मीरगंज के दो छात्र लौटे अपने घर

गोपालगंज: यूक्रेन से भारत आने वाले छात्रों का सिलसिला जारी है। जिसके चलते मीरगंज के रहने वाले नौनित कौशिक और उत्कर्ष मिश्रा को भी यूक्रेन से निकालकर उसके घर पहुँचाया गया। यूक्रेन में पढ़ाई करने गए एमबीबीएस के छात्र के वापस आने पर परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। घर पहुंचते ही छात्रों को देखक परिजनों के आंसू झलक गये। वहीं छात्र भी परिजनों से लिपटकर फुट-फुट कर रोने लगे।

नौनित और उत्कर्ष के सकुशल भारत लौटने व अपने घर पहुँचने पर प्रशासन की ओर से भी उसे फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया । घर लौटने पर दोनों से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी मिलकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। घर लौटे छात्रों ने बताया कि वहां के हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। वह लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि घर वापस आ गए हैं।

घर लौटे उत्कर्ष ने बताया की एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए वह उक्रेन गए थे। उनकी पढ़ाई का दूसरा साल चल रहा था। अचानक यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ जाने के बाद वह खुद और उसके परिजन बहुत परेशान थे। उत्कर्ष ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद वहां भारी संकट खड़ा हो गया था। हर तरफ डर का माहौल है। वहां से निकलने के इंडियन एम्बेसी के एडवाईजरी को फॉलो करते हुए ये लोग खुद के इंतज़ाम से रोमानियां तक पहुंचे, और फिर रोमानिया बॉर्डर क्रॉस किया। वहां से फ्लाइट द्वारा भारत पहुंचे।

नौनित कौशिक और उत्कर्ष मिश्रा के स्वदेश आने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी जताई। वहीं भारत सरकार और बिहार सरकार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!