देश

राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द की जाए – मनोज तिवारी

JNU में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी मामले में छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द किए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि ‘देश की अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ लेने वाले अगर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करेंगे तो उन्हें लोकसभा सदस्य बने रहने का संवैधानिक अधिकार नहीं है।’

उन्होंने कहा कि ‘अफजल गुरु के पक्ष में नारे लगे इसका समर्थन राहुल गांधी को वहां जाकर करने की जरुरत नहीं थी। एक ऐसा कार्यक्रम जो राष्ट्र के खिलाफ था उसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष क्यों गए।’

मनोज तिवारी ने इसके लिए अरविंद केजरीवाल और CPIM महासचिव सीताराम येचुरी पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘ऐसी राजनीति देश को बहुत महंगी पड़ सकती है।’ तिवारी ने कहा कि ‘विरोध करना जरूरी है लेकिन जो भारत को बर्बाद करने और घर-घर से अफजल निकलेंगे के नारे लगा रहे हैं उनका समर्थन करना गलत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!