गोपालगंज

गोपालगंज में बरातियों से भरी स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, आधे दर्जन यात्री ज़ख़्मी

गोपालगंज में बारातियों से भरी एक बोलेरो अचानक ब्लाइंड मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. जिसमे सवार सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना थावे लाइन बाजार मुख्य पथ पर उचकागांव थाना के काजीपुर गांव के समीप गंडक नहर की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही घायलों को आनन-फानन में निजी चिकित्सालय पंहुचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार  मांझागढ़ थाना के प्रताप पुर गांव से एक बारात कटेया थाना के बगही बाजार जा रही थी। तभी एक स्कोर्पियो गाड़ी पर सवार गंडक नहर वितरणी के ब्लाइंड पूल पर अनयंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसमे सवार सात बाराती जख्मी हो गये। जख्मी बारातियों के इलाज का सही पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में एक बच्चा सहित कुल आठ लोग सवार थे।जिसमे एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया।

बता दें कि स्कार्पियो में सवार छह लोगो के घायल होने के बाद चालक सहित सभी लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि स्कार्पियो में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी घायल स्कार्पियो से निकल कर अपना अपना इलाज कराने के लिए अलग- अलग अस्पतालों के लिए चले गए। इस घटना को लेकर थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों से इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस स्कार्पियो मालिक तथा घायलों के बारे में पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!