गोपालगंज

गोपालगंज में एक एनआरआई के घर लाखो के कीमती गहने समेत कई कीमती सामान की हुई चोरी

गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी पंचायत अंतर्गत मनबोध परसौनी गांव के एक एनआरआई के घर एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें चोरों द्वारा लगभग सात लाख रुपए कीमत के सामानों की चोरी करनी गई। घटना शुक्रवार के मध्य रात्रि की है जब घर के सभी सदस्य कमरे में सोए हुए थे।

बताया जा रहा है कि मनबोध परसौनी गांव के रविंद्र सिंह विदेश में चार्जेंट के पद पर कार्य करते हैं। उनका बड़ा लड़का हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर के पद पर काम करते है। वहीं छोटा लड़का चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग करते हैं। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह अपने बड़े लडके संदीप सिंह की शादी बीते मई माह में किये थे। जिसके बाद संदीप नौकरी करने चले गए। वहीं दीपावली के एक दिन पूर्व ही घर आए हुए थे।बताया जा रहा है कि संदीप अपने पत्नी के साथ घर के एक कमरे में वहीं दूसरे कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार की मध्य रात्रि घर के घर के खिड़की के सहारे छत पर चढ़ने के बाद दीवाल के सहारे सीढ़ी के कमरे से घर के अंदर घुसने के बाद चोरों द्वारा संदीप और उसके मां के कमरे की कुंडी बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर द्वारा भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करते घर के कमरे में रखे गए दो ट्रंक और दीवाल के अलमीरा के साथ साथ घर में रखे गए चौदह छोटे बड़े सूटकेस चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को दूसरे कमरों में बिखरे सामानों को देखकर हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह और पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। घटना में पांच लाख रुपए कीमत के गहने सहित सात लाख रुपए कीमत के सामानों की चोरी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक धान के खेत से चोरी गए 14 में से 9 खाली पड़े अटैची को बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले में दीवाल और एक छडी पर बने चोरों के फिंगरप्रिंट के आधार पर मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है। वैसे मामले में घटना में किसी पड़ोसी के भी होने की भी संभावना जताई जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी सीरियल चोर समूह द्वारा भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने थावे के एक लाज में रह रहे कोडा ग्रुप पर भी शंका जाहिर की है। पुल पुलिस आवे के इलाज मेरा रहा है। वैसे सभी बिंदुओं पर पुलिस मामले जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!