गोपालगंज

गोपालगंज में कार और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक चालक की हुई मौत, बाइक सवार की हालत गंभीर

गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाने के बिरसा बथुआ गांव के समीप बथुआ-मीरगंज मुख्य पथ पर एक बाइक की टक्कर एक मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार के साथ हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा घायल बाइक सवार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कटेया थाना स्थित भोपतपुर बगही गांव के अमीरुल हक के 30 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अहमद अपने ही गांव के सोहेल आलम के साथ मीरगंज समान की खरीदारी करने के लिए आए थे। सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बथुआ बाजार में पहुंचे तेज गति से आ रही मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों युवको को इलाज के लिए स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। मृतक कटेया थाने के भोपतपुरा गांव निवासी अमीरूल हक का पुत्र इम्तियाज अहमद था। जबकि बाइक सवार सोहेल आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अज्ञात चारपहिया वाहन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!