गोपालगंज

गोपालगंज के अल्पवास गृह का संचालन करने वाले एनजीओ को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड

गोपालगंज में आवाज़ टाइम्स की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। यहाँ महिला अल्पवास गृह का संचालन करने वाले एनजीओ को ब्लैक लिस्टेड करने और उसके खिलाफ कड़ी कारवाई करने की अनुशंसा की गयी है। साथ ही इस अल्पवास गृह के प्रबंधन को खिलाफ भी कड़ी कारवाई की जाएगी। ये बाते गोपालगंज के डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कही।

डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा की पिछले साल वर्ष 2017 में इस महिला अल्पवास गृह से दो युवतियां गायब हो गयी थी। जिसके बाद अब नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। साथ ही अल्पवास गृह के प्रबंधन और एनजीओ के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की अनुशंसा की गयी है।

डीएम का यह अनुशंसा पत्र सम्बंधित महिला विकास निगम को सौपा जाता है। जिसके बाद महिला विकास निगम के द्वारा इस पत्र के आलोक में कारवाई की जाती है। अब देखना है की गोपालगंज जिला प्रशासन के इस अनुशंसा पर निगम कब तक कारवाई करता है।

बता दे की गोपालगंज के जादोपुर रोड के सरेया मोहल्ले में पिछले चार साल से महिला अल्पवास गृह का सञ्चालन किया जा रहा है। यहाँ बीते साल अक्टूबर माह में दो युवतिया रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी। जिसके नौ माह बाद भी इस मामले में न तो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और न ही दोषी प्रबंधन के खिलाफ कोई कारवाई की गयी। यह खबर आवाज़ टाइम्स के द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद गोपालगंज जिला प्रशासन और महिला विकास निगम की नींद खुली और अब कारवाई की अनुशंसा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!