गैजेट

WHATSAPP जल्द आ रहा है नए फीचर्स के साथ, जानें क्या है ये फीचर्स

इंस्टेंट मैसेजिंग एप Whatsapp ने पिछले साल नए फॉन्ट स्टाइल की पेशकश की थी। हालांकि, आप में से शायद ही किसी को यह फीचर्स याद होंगे या शायद ही कोई इसे इस्तेमाल करता होगा। यह अपडेट फॉन्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू करने का था। अब मेसेजिंग को और मजेदार बनाने के लिए whatsapp अपनी एंड्रायड एप के लिए दो नए फीचर्स लेकर आया है। इनमें से एक फीचर फॉन्ट स्टाइल के कठिन कैरक्टर का ध्यान रखेगा। इसका दूसरा फीचर प्रीडिक्टिव इमोजी के लिए है। यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

आपको बता दें, इससे पहले आए Whatsapp के फॉन्ट फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप टेक्सट को बोल्ड, स्ट्राइक या इटेलिक करना चाहते हैं तो आपको फॉलो करने होंगे यह स्टेप्स:

1- टेक्सट को स्ट्राइक करने के लिए:

इसके लिए आप टेक्सट के दोनों तरफ ~tildes~ लगा दीजिए। उदाहरण के लिए ~Oh my god~ इससे आपका टेक्सट स्ट्राइक हो जाएगा। ये आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप कुछ व्यंगात्मक कहने जा रहे हों।

2- टेक्सट को बोल्ड करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ *asterisks* लगाने होंगे। उदाहरण के लिए *oh my god*

3- टेक्सट को इटेलिक करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ _underscores_ लगाने होंगे। उदाहरण के लिए _Oh my god_

फॉन्ट स्टाइल में क्या हुए बदलाव:

रिपोर्ट के मुताबिक whatsapp के नए वर्जन एंड्रायड 2.17.148 में एक नया फीचर देखने को मिला है। इस फीचर के अंतर्गत अगर आपको फॉन्ट का स्टाइल बदलना है तो केवल टेक्स्ट को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद ओवरफ्लो बटन या तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू या मोनोस्पेस का चयन करें। बस, इसके तुरंत बाद फॉन्ट स्टाइल बदल जाएगा।

अब Texting होगी और मजेदार:

दूसरे फीचर की बात करें तो अब एप आपको सम्बन्धित कीवर्ड टाइप करने पर सही इमोजी दिखाता है। उदहारण के लिए- अगर आप किसी को आई लव यू लिखते हैं तो दिल का इमोजी आपको सजेशन्स में दिखने लगेगा। इसी तरह अगर आप लिखेंगे की मैं कार चला रहा हूं, तो कार का इमोजी सजेशन्स में आ जाएगा। इससे आपका मेसेजिंग अनुभव और भी मजेदार हो जाएगा और नार्मल टेक्सटिंग भी बोरिंग नहीं लगेगी। यह फीचर आईओएस और वेब व्हाट्सएप पर पहले से ही उपलब्ध है। और अब यह एंड्रायड पर भी उपलब्ध होगा। इस फीचर से आपको इमोजी ढूढ़ने नहीं पड़ेंगे। तो अब चैटिंग करते समय बीच में परफेक्ट इमोजी ढूंढ़ने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।आपको बता दें की यह दोनों फीचर्स कुछ बीटा वर्जन पर उपलब्ध हैं। अगर आप बीटा यूजर नहीं हैं तो गुगल प्ले स्टोर से बीटा प्रोग्राम इनस्टॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!