गोपालगंज: परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चला कर वसुला 202200 रुपए का जुर्माना
गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर बलथरी चेक पोस्ट के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के क्रम में 202200 रुपए का जुर्माना वसूला गया। एमबीआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में चले इस जांच अभियान में ओवरलोडिंग, गलत लेन में वाहन का संचालन, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत मोटर वाहन एक्ट के अन्य नियमों के उल्लंघन पर वाहन स्वामियों को जुर्माना किया गया। इस अभियान में परिवहन विभाग ने की राशि जमाने के रूप में वसूल की।
एमबीआइ सुनील कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में गुरुवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में गलत लेन में वाहन का संचालन करने वाले लोगों के अलावा ओवरलोडिंग तथा कागजात आदि की जांच की गई ।इसके अलावा दो पहिया वाहनों के हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 202200 रुपये का जुर्माना वसूला गया ।उन्होंने बताया की जांच अभियान के साथ ही लोगों को मोटर वाहन एक्ट के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया ।जांच अभियान में परिवहन पदाधिकारी गोपाल मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।