गोपालगंज: डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, हड़ताल के कारण खाद्य सामग्री का वितरण कार्य प्रभावित
गोपालगंज: अपनी 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए विजयीपुर में पीडीएस दुकानदारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। डीलरों के हड़ताल के कारण खाद्य सामग्री का वितरण कार्य प्रभावित है। जबकि डीलरों ने जनवरी महीने का राशन का उठाव भी कर लिया है।
संघ के प्रखंड सचिव रामजी यादव ने बताया कि जब तक सरकार 8 सूत्री मांगों को नहीं मान लेती है हड़ताल जारी रहेगा। सचिव ने बताया कि जब किसी डीलर की अचानक मौत हो जाती है तो मृताश्रित को अनुकंपा के आधार पर दुकान पुनर्जीवित कर उनके नाम से पुनः दुकान एलॉट किया जाए। 30 हजार रुपए प्रति महीने मानदेय दिया जाए। पॉश मशीन का रख-रखाव सहित 8 सूत्री मांगों को सरकार जब तक नहीं देगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विदित हो कि राज्य के संग के आह्वान पर पहली जनवरी से पीडीएस दुकानदारों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है।