गोपालगंज: जनता दल यूनाइटेड के किसान प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोपालगंज: जनता दल यूनाइटेड किसान प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक निजी विवाह भवन में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रामाशीष सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह द्वारा किसान नेता सह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने कहा की आज बिहार के किसान के लिए मुख्यमंत्री बिहार सरकार के योजनाओं के तहत लाखो किसान भाई लाभुक बने हुए है। एक तरफ भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की केंद्र की सरकार किसानों के प्रति अपना रुख साफ कर दिया है और उनको उनके हक से वंचित कर रही है। लाखो किसानों की मौत आए दिन हो रही है लेकिन केंद्र सरकार चैन की नींद सो रही है। पूर्व मंत्री ने कहा की हमारी सरकार आए दिन किसान के लिए सोच रही है। उनके हक और हुकूक की बात करती है। किसान भाइयों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सैकड़ों योजना धरातल पर चल रहे है। चाहे किसान आज पटवन करना चाहता हो, कम दाम पर बीज, खाद, लेना हो उनको बिहार सरकार द्वारा उचित मूल्य पर मिल रहा है लेकिन केंद्र में बैठी सरकार किसानों को उनके हालात पर छोड़ दी है। किसान आंदोलन कर रहे है, अगर इस देश में किसान ही नहीं होगा तो राशन कहां से आयेगा। इतनी बड़ी आबादी वाला देश भूखमरी के रास्ते पर निकल जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा की बिहार सरकार की योजनाओं से आप लाभ ले। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओ द्वारा नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष और जिला कमिटी को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन मांझी, प्रमोद पटेल, बृजकिशोर सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमरेंद्र बारी, अर्जुन आजाद, सुविकास सिंह, मिथलेश राय, सुरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।