गोपालगंज

गोपालगंज: संविधान बदलने की कोशिश करने वालों की सत्ता को देश की जनता 2024 में मिट्टी में मिला देगी

गोपालगंज: संविधान बदलने की कोशिश करने वालों की सत्ता को देश की जनता 2024 में मिट्टी में मिला देगी। उक्त बातें राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने आज हथुआ के एक मैरेज हॉल में अनुमंडलस्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज देश और हमारा संविधान खतरे में है, भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को बदलने के प्रयास में लगे हैं। हमे किसी भी सूरत में उनकी साजिश को क़ामयाब नही होने देना है, आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण विरोधी सरकार को उखाड़ फेक कर बाबा साहब के सपनों को साकार करना है।

परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे राजद के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि आज आप नही जगे तो आने वाली नस्लें आपको कभी माफ नही करेगी और आपसे सवाल करेगीं कि जब बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान बदला जा रहा था तो आप कहां थे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अम्बेडकर साहब के विचारों को गांव गांव तक पहुचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज उनको सपनों को साकार कर के ही संविधान को बचा सकते हैं।

परिचर्चा को राजद नेता मोहन प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र राम, राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पिंटू पांडेय, सुनील कुमार बारी, युवा अध्यक्ष संतोष यादव, हसन राजा खान, पारस यादव, सुनील यादव, बिंदेश्वरी ठाकुर, मो भोला, योगेश गुप्ता, सुमन कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष राधा यादव, रविन्द्र राम, अरविंद यादव, अली अकबर अंसारी, विकाश कुमार रावत, रहमत अली, राज किशोर यादव, संतोष बैठा, प्रदीप कुमार साधु व चंद्रभान सिंह आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!